Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • दोनों देशों का झगड़ा सुलझा देंगे! इस देश ने की भारत-पाकिस्तान मे मध्यस्थता की पेशकश

दोनों देशों का झगड़ा सुलझा देंगे! इस देश ने की भारत-पाकिस्तान मे मध्यस्थता की पेशकश

एक देश ने दोनों मुल्कों में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। इस मुल्क ने कहा है कि वो दिल्ली और इस्लामाबाद में स्थित अपने दूतावासों का इस्तेमाल कर भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते सुधार सकता है। आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान में मध्यस्थता करवाने की बात करने वाले ये देश कौनसा है...

Pakistan-India
inkhbar News
  • Last Updated: April 25, 2025 21:52:34 IST

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेशी मामलों के जानकारों की मानें तो दोनों देशों में जंग जैसे आसार हैं। इस बीच एक देश ने दोनों मुल्कों में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। इस मुल्क ने कहा है कि वो दिल्ली और इस्लामाबाद में स्थित अपने दूतावासों का इस्तेमाल कर भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते सुधार सकता है।

आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान में मध्यस्थता करवाने की बात करने वाले ये देश कौनसा है…

बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने भारत और पाकिस्तान के बीच सुलह कराने की पेशकश की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि भारत और पाकिस्तान, दोनों ही ईरान के पड़ोसी देश हैं और इनके साथ ईरान के सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध रहे हैं।

अराघची ने कहा कि अन्य पड़ोसी देशों की तरह ईरान भारत और पाकिस्तान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताों में रखता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति में तेहरान, इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच बेहतर समझ और संवाद स्थापित करने के लिए अपने दफ्तरों का उपयोग करने को तैयार है।

इसके साथ ही सईद अब्बास अराघची ने फारसी में एक प्रसिद्ध कविता भी एक्स पर साझा की है। इस कविता का भावार्थ है, ‘सभी इंसान एक ही शरीर और आत्मा के अंग हैं। यदि शरीर के किसी हिस्से को पीड़ा होती है, तो अन्य अंग भी चैन से नहीं रह सकते।’

यह भी पढ़ें-

पहलगाम आंतकी हमले में आदिल नाम के दो किरदार, एक हीरो दूसरा विलेन, जानें पूरी कहानी!