Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • बीबी बूढ़ी हुई तो जवान लड़की से शादी करो! रूस में मौलानाओं का फरमान, आग-बबूला हुए पुतिन

बीबी बूढ़ी हुई तो जवान लड़की से शादी करो! रूस में मौलानाओं का फरमान, आग-बबूला हुए पुतिन

रूस की संसदीय परिवार मामलों की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना ने कहा है कि इस्लामिक संस्था डीयूएम का यह फतवा हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि बहुविवाद की परंपरा नैतिकता और पारंपरिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ है।

Maulana and girl and Putin
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2024 20:34:54 IST

नई दिल्ली। रूस में मुसलमानों की संस्था DUM ने मुस्लिम पुरुषों के लिए एक विवादित फतवा जारी किया है। इस फतवे के मुताबिक मुस्लिम पुरुष खास वजह होने पर एक से ज्यादा शादी कर सकते हैं। फतवे के अनुसार अगर पत्नी का स्वास्थ्य का खराब है या फिर वह बूढ़ी हो गई है तो फिर मुस्लिम पुरुष दूसरी शादी कर सकते हैं।

भड़क उठी पुतिन सरकार

इस्लामिक संस्था (DUM) के फतवे पर रूस की व्लादिमीर पुतिन सरकार भड़क उठी है। सरकार ने इस्लामिक संस्था को नोटिस जारी कर इस फतवे को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। जिसके बाद अब DUM ने अपना फतवा वापस ले लिया है। डीयूएम के प्रमुख शमील अलयाउतदीनोव ने फतवा वापस लेते हुए कहा कि लगता है कि अल्लाह की यही इच्छा है। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे पर बहस करने का कोई मतलब नहीं रह गया है।

धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ

रूस की संसदीय परिवार मामलों की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना ने कहा है कि इस्लामिक संस्था डीयूएम का यह फतवा हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि बहुविवाद की परंपरा नैतिकता और पारंपरिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ है।

मुफ्ती ने बचाव में ये कहा

वहीं, मॉस्को के मुफ्ती इल्दर अलयाउतदीनोव ने इस फतवे का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि चार विवाह की अनुमति देने वाला फतवा किसी भी रूप में बहुविवाह को वैध नहीं ठहरा रहा है। इससे हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता कमजोर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह फतवा सिर्फ व सिर्फ इस्लामी सिद्धांत को स्पष्ट कर रहा है।

रूस में 11% मुसलमान

गौरतलब है कि अभी रूस की कुल आबादी करीब साढ़े 14 करोड़ है। जिसमें मुसलमानों की आबादी 1 करोड़ 60 लाख के करीब है। रूस में मुस्लिम देश की कुल आबादी के 11 फीसदी हैं। देश के कई हिस्से मुस्लिम बाहुल्य हैं, जिसमें चेचन्या, दागीस्तान, इंगुशेतिया, तातारस्तान और बश्कोर्तोस्तान शामिल है। बता दें कि रूस में अधिकतर मुस्लिम सुन्नी हैं।

यह भी पढ़ें-

रूस में हुआ 9/11 जैसा हमला, कांप गई दुनिया, सर्वे में लोगों ने पुतिन को दिखाया आईना