Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • इस रहस्यमयी घाटी में आज तक जो भी गया, वो लौटकर कभी वापस नहीं आया

इस रहस्यमयी घाटी में आज तक जो भी गया, वो लौटकर कभी वापस नहीं आया

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जगह है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. कुछ ऐसे रहस्य है जिनके बारे में पता लगाना साइंस के लिए भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. आज हम आपको एक ऐसे रहस्य के बारे में जानकारी देंगे, जिसका पता आज तक कोई भी नहीं कर पाया […]

Mysterious Valley
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2023 12:44:26 IST

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जगह है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. कुछ ऐसे रहस्य है जिनके बारे में पता लगाना साइंस के लिए भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. आज हम आपको एक ऐसे रहस्य के बारे में जानकारी देंगे, जिसका पता आज तक कोई भी नहीं कर पाया है. यह घाटी भारत और चीन की सीमा पर स्थित है. कहा जा रहा है कि इस घाटी का संबंध किसी और दुनिया से तालुक है. चलिए आज हम इस पर विस्तार से जानते है…

आज तक नहीं लग पाया पता

यह घाटी अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत की सीमा पर कहीं स्थित हैं और इसे शांगरी-ला घाटी’ के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि यहां लोग जब तक चाहें जिंदा रह सकते हैं. कई लोग इस घाटी का पता लगाने में नाकाम रहे हैं. लेकिन अभी तक इस रहस्य को जानने के लिए हर कोई बेताब है. चीनी फौज ने भी इस रहस्यमयी घाटी को खोजने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

बरमूडा ट्रायंगल की तरह ये घाटी

जिस तरह बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य किसी को समझ नही आ रहा था, ठीक उसी तरह इसे भी दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है. बरमूडा ट्रायंगल, नॉर्थ अटलांटिक महासागर में वो स्थान है, जहां से गुजरने वाले हवाई जहाज अभी भी गायब हो जाते है. युत्सुंग जोकि एक विद्वान है और उनका कहना है कि वो खुद इस रहस्यमय घाटी में जा चुके हैं. उनके मुताबिक इस घाटी में न तो चंद्रमा था और न ही सूर्य का प्रकाश, लेकिन बावजूद भी चारों ओर एक रहस्यमय प्रकाश फैला रहता है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार