Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पहलगाम हमले के बाद LOC पर 10 दिनों से गोलियां क्यों बरसा रहा है पाकिस्तान, जानें इसके पीछे की मंशा

पहलगाम हमले के बाद LOC पर 10 दिनों से गोलियां क्यों बरसा रहा है पाकिस्तान, जानें इसके पीछे की मंशा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अपनी कई फायरिंग पोजिशन को नागरिक आबादी के बीच स्थापित किया है, जिससे वो भारत की जवाबी कार्रवाई में नागरिकों के हताहत होने का दावा कर अंतरराष्ट्रीय सहानुभूति प्राप्त कर पाए।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 4, 2025 14:32:01 IST

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सेना लगातार LOC पर गोलीबारी कर रही है। शनिवार रात लगातार दसवीं बार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

क्यों गोलीबारी कर रही है पाक सेना?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सेना की यह फायरिंग उकसावे वाली रणनीति का हिस्सा है, इसमें वो स्मॉल आर्म्स का उपयोग कर रहा है ताकि भारतीय सेना की प्रतिक्रिया को वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार भारतीय सैन्य वेबसाइटों पर साइबर हमले करने की भी कोशिश कर रहा है।

सहानुभूति हासिल करने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अपनी कई फायरिंग पोजिशन को नागरिक आबादी के बीच स्थापित किया है, जिससे वो भारत की जवाबी कार्रवाई में नागरिकों के हताहत होने का दावा कर अंतरराष्ट्रीय सहानुभूति प्राप्त कर पाए। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वो कभी भी पहले गोलीबारी नहीं करती है, लेकिन पाकिस्तान की हर उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

भारत और पाक के रिश्ते तनावपूर्ण

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी ज्यादा खराब हो हुए हैं। दोनों देशों की सरकारों ने एक-दूसरे पर कई पाबंदियां लगाई हैं। दुनिया के कई बड़े देशों के नेता भारत और पाकिस्तान के संभावित संघर्ष को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है। आतंकियों ने पहलगाम घूमने गए पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की। इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सभी देशवासी आतंक की जननी पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत से युद्ध हुआ तो सबसे पहले मैं लंदन भागूंगा… डर से कांप रहे इस पाकिस्तानी सांसद का बयान वायरल