China Taiwan Conflict: चीन आए दिन अपनी आर्मी के बल पर किसी न किसी को धमकाता रहता है। पहले इसी तरह की धमकी वह भारत को देता है। इसी बीच भारत में चुनावी परिणाम आने से पहले चीन ने एक बार फिर धमकी भरा संदेश जारी किया है।

विनाश करने की दी धमकी

बता दें कि चीन के रक्षा मंत्री डोंग ने रविवार को ताइवान को लेकर लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि चीनी सेना ताइवान की स्वतंत्रता को बलपूर्वक रोकने के लिए तैयार है। कोई भी देश अगर ताइवान को चीन से अलग करने की कोशिश करेगा तो उसे टुकड़ों में कुचल दिया जायेगा। किसी ने भी ऐसी हिम्मत की तो उसका विनाश होगा। चीन के इस धमकी को अमेरिका की तरफ भी इशारा समझा जा रहा है।

अमेरिका पर भड़का चीन

चीनी रक्षा मंत्री ने ताइवान को हथियार बेचने और अवैध संपर्क रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप की आलोचनाकी जो पूरी तरह से अमेरिका की तरफ इशारा था। 2022 में अमेरिकी कांग्रेस की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर आये थे, तो चीन ने इसकी निंदा की थी। चीन ने फिर से स्पष्ट रूप से कहा है कि हम किसी को भड़काने और अराजकता पैदा करने की इजाजत नहीं देंगे।

 

पाकिस्तान ने कोर्ट में कबूला POK पर उससे बड़ी ग़लती हो गई!