Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को करीब लाने के लिए महिला मंत्री ने किया जादू-टोना

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को करीब लाने के लिए महिला मंत्री ने किया जादू-टोना

Maldives News: मालदीव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला मंत्री ने राष्ट्रपति मुइज्जू को करीब लाने के लिए जादू-टोना का सहारा लिया। मालदीव की महिला मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने […]

मालदीव की महिला मंत्री (image source): @RCLatin2
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2024 09:18:18 IST

Maldives News: मालदीव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला मंत्री ने राष्ट्रपति मुइज्जू को करीब लाने के लिए जादू-टोना का सहारा लिया। मालदीव की महिला मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने का आरोप लगा है। बता दें कि महिला पर्यावरण मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।

जेल गईं महिला मंत्री

स्थानीय मीडिया के मुताबिक शमनाज अली को 7 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। मालदीव के समाचार पत्र अधाधु के मुताबिक शमनाज अली सलीम राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी और कुछ सामान जब्त किया था। मालदीव के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुइज्जू सरकार ने शमनाज के पूर्व पति को भी निलंबित कर दिया है।

जादू-टोन के पीछे पति का भी हाथ

कहा जा रहा है कि महिला मंत्री के पति एडम रमीज राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भरोसेमंद लोगों में से एक थे। हालांकि उनके पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति के साथ नहीं देखा गया है। वहीं गिरफ्तार मंत्री शमनाज अली सलीम 3 बच्चों की मां हैं। उनका सबसे छोटा बच्चा एक साल से भी कम का है। शमनाज अली का उनके पति एडम रमीज से हाल ही में तलाक हुआ है। जादू-टोने करने में एडम रमीज शामिल है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

ताइवान पर कब्जा करने की तैयारी में चीन… 23 एयरक्राफ्ट और 7 नौसैनिक जहाज के साथ बॉर्डर क्रॉस किया