Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • मार-मारकर मुंह बिगाड़ दिया! अमेरिकी ने भारतीय नर्स की तोड़ दी चेहरे की हड्डियां, बोला- बेकार होते हैं इंडियंस

मार-मारकर मुंह बिगाड़ दिया! अमेरिकी ने भारतीय नर्स की तोड़ दी चेहरे की हड्डियां, बोला- बेकार होते हैं इंडियंस

अमेरिका के फ्लोरिडा में 33 साल के एक व्यक्ति ने भारतीय मूल की 66 वर्षीय महिला नर्स को बेरहमी से पीटा। इस हमले में उसके चेहरे की पूरी हड्डियां टूट चुकी है।

Indian Nurse
inkhbar News
  • Last Updated: March 5, 2025 13:29:11 IST

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में 33 साल के एक व्यक्ति ने भारतीय मूल की 66 वर्षीय महिला नर्स को बेरहमी से पीटा। इस हमले में उसके चेहरे की पूरी हड्डियां टूट चुकी है। डॉक्टर का कहना है कि दोनों आँखों की रोशनी भी जा सकती है। आरोपी को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने कहा कि भारतीय बहुत बुरे होते हैं। मैं एक भारतीय डॉक्टर को अभी बुरी तरह से मारा है।

जानिए पूरा मामला

ये घटना 19 फरवरी को ही हुई है। 27 फरवरी को मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। पुलिस ने कोर्ट के सामने व्यक्ति का बयान दर्ज कराया। अदालत ने इसे हेट क्राइम और सेकेंड डिग्री मर्डर का दोषी माना है। हमलावर की पहचान स्टीफन स्कैंटलबरी के रूप में हुई है। वह फ्लोरिडा पाम्स वेस्ट साइड अस्पताल के साइकियाट्रिक वॉर्ड में एडमिट था। भारतीय मूल की लीलम्मा लाल उसी अस्पताल में नर्स है।

मुक्के से बिगाड़ा चेहरा

पुलिस का कहना है कि हमला करके वह फरार हो गया था। उसे जब अरेस्ट किया गया तो एक सड़क पर बिना शर्ट और जूतों के खड़े था। शरीर पर EKG मशीन के तार लगे हुए ही थे। पिस्टल दिखाकर उसे हिरासत में लिया गया। लीलम्मा उसका चेकअप करने गई थी तभी उसने बिस्तर से छलांग लगाई और पीटने लगा। उसके मुँह पर वह मुक्के से लगातार मार रहा था। आरोपी की पत्नी ने कोर्ट में कहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसे भय और भ्रम होता है।

 

जान लीजिए कौन सी है वो तारीख जब भारत में मुस्लिमों का होगा जनसंख्या विस्फोट, बस रह जाएंगे इतने हिंदू

ओ भाई गर्दा! मोदी के बारे में ये क्या बोल गया पाकिस्तानी मुसलमान, सलामी देने के लिए खड़ा हो गया पूरा भारत, Video

सचिन की पत्नी को हो गई है ये बीमारी, इस वजह से हिमानी के साथ बना रहा था संबंध, मां-बाप ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

Tags

america