Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है होली, गूगल भी न रहा पीछे

पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है होली, गूगल भी न रहा पीछे

आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सीमा पर जवान होली खेल रहे हैं, युवाओं की होली का जमकर क्रेज है, विदेशियों की होली और मथुरा की होली. लोग रंग-गुलाल लगाकर होली मना रहे हैं.

Holika Dahan, Holi 2017, Holi Festival, holi special, Holi, holi festival, Holi Wishes, Holi Greetings, Holi celebration, India News, Google
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2017 06:34:55 IST
नई दिल्ली: आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सीमा पर जवान होली खेल रहे हैं, युवाओं की होली का जमकर क्रेज है, विदेशी भी इस मौके पर खूब मजे ले रहे हैं. लोग रंग-गुलाल लगाकर होली मना रहे हैं. होली की बात हो और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा की बात न हो ऐसा तो हो ही नही सकता. 
 
 
मथुरा में मनाई गई होली
ब्रज में होली का हर दिन अलग होता है कभी साधुओ की होली तो कभी गुलाल की होली तो लट्ठ बरसाती लट्ठमार होली. इस होली का आनंद तब और बढ़ जाता है जब ये होली नन्द बाबा के भवन नन्द भवन में हो. तभी तो लोग दुनिया भर से यहां रंगों में सराबोर होने पहुंचते हैं. नन्द भवन में भगवान और भक्तो ने ऐसी होली खेली जिसे देख कर आप भी यहां की होली की मस्ती में झूम उठेंगे. 
 
Inkhabar
 
नन्द भवन के पुजारी यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर पारंपरिक सोने और चांदी से पिचकारियों से रंग बरसाते है और हर कोई भगवान के रंग में रंग जाता है. माना जाता है यहाँ होली श्रद्धालु सीधे भगवन के साथ होली खेलते है जिसके लिए भगवान खुद अपने नियत स्थान को छोड़ बहार बरामदे में विराजमान होते है.
 
Inkhabar
 
 
गूगल ने भी दी शुभकामनाएं
इस मौके पर सर्ज इंजन गूगल भी पीछे नहीं है. उसने हर साल की तरह इस बार भी होली पर स्पेशल डूडल तैयार किया है. गूगल का पेज खोलते ही होली के रंग में रंगा डूडल नजर आता है। इसमें बच्चों की टोलियों को देखा जा सकता है जो हाथों में अलग-अलग रंग लिए हैं और गूगल को उस रंग में सराबोर कर रहे हैं. वहीं, गूगल की तरफ से डूडल का एक विडियो भी जारी किया गया है. जिसमें होली की शुभकामनाएं दी गई हैं. 
 
Inkhabar

Tags