Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों को हो रही है परेशानी

महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीजों को हो रही है परेशानी

महाराष्ट्र में डॉक्टरों का हड़ताल का आज तीसरे दिन भी जारी है. जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों के लगभग 4500 डॉक्टर हड़ताल पर है.

Mumbai, resident doctors strike, Attack on doctor, Sion Hospital, Indian Medical Association, Maharashtra news, Latest News
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2017 05:46:04 IST
मुंबई: महाराष्ट्र में डॉक्टरों का हड़ताल का आज तीसरे दिन भी जारी है. जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों के लगभग 4500 डॉक्टर हड़ताल पर है. 
 
 
खबर के अनुसार मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने फटकार लगाया हुए डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा था. कोर्ट के आदेश देने के बाद भी डॉक्टर काम पर लौटने को लेकर तैयार नहीं है.
 
 
इससे पहले दूसरे दिन इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए उन्होंने आज मुंबई के आजाद मैदान में बड़ा मोर्चा निकालकर अपनी ताकत दिखाने का भी प्रयास किया. डॉक्टरों का कहना है की जब तक अस्पताल में उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाएगी तब तक वह वापस काम पर नहीं लौटेंगे.
 
बता दें कि  की हाल ही में महाराष्ट्र के धुले में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर पर मरीज के परिजनों ने जानलेवा हमला बोल दिया था जिसके बाद डॉक्टर्स एक दिन के हड़ताल पर रहे लेकिन इसके तुरंत बाद ही रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके रिश्तेदारों ने एक चिकित्सक की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी. 
 

Tags