Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Reception Mumbai: दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के तीसरे रिसेप्शन में लगेगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Reception Mumbai: दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के तीसरे रिसेप्शन में लगेगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Reception Mumbai: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी का तीसरी रिसेप्शन पार्टी देंगे. पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे. 14 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे. बेंग्लुरु और मुंबई रिसेप्श के बाद आज सितारों का जमावड़ा लगने वाला है.

deepika padukone ranveer singh wedding reception mumbai 3
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2018 14:33:14 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखे इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे. बेंगलुरु और मुंबई रिसेप्शन के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस पार्टी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, करण जौहर, रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ, सलमान खान, अली अब्बास जफर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन के साथ इंडस्ट्री में मौजूद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के दोस्त पार्टी में शामिल होंगे.

मुंबई रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रॉयल अंदाज देखने को मिला था. अबु जानी संदीप खोसला की खूबसूरत आइवरी गोल्ड साड़ी में दीपिका पादुकोण के शाही लुक ने पार्टी में चार चांद लगा दिए. वहीं रणवीर सिंह रोहित बाल की खूबसूरत व्हाइट गोल्ड शेरवानी में रॉयल प्रिंस नजर आए. सितारों से भरी रिसेप्शन पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सब्यसाची के डिजाइनर कपड़ो में नजर आ सकते है.

14- 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिवाजों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे. शादी के बाद दोनों की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने काम में फिर से जुट जाएंगे. एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म सिंबा के ट्रेलर लॉन्च में बिजी हो जाएंगे. फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है. वहीं दीपिका पादुकोण मार्च में अपनी अगली फिल्म के लिए शूट करना शुरू कर देंगी. 

Ranveer Singh SIMMBA Trailer In 2 Days: दो दिन बाद रिलीज होगा रणवीर सिंह- सारा अली खान की सिंबा का धमाकेदार ट्रेलर

Ranveer Singh Secret Reveal: शादी के बाद रणवीर सिंह बोले-जानता था दीपिका पादुकोण ही बनेंगी मेरे बच्चों की मां

https://www.instagram.com/p/BqNF8jIgMhz/

https://www.instagram.com/p/BqZiDvIAFJQ/

https://www.instagram.com/p/BqZlJnZgyIS/

https://www.instagram.com/p/BqZow2MArm9/

https://www.instagram.com/p/BqcfCGFAGVv/

https://www.instagram.com/p/Bqum9mKgab9/

 

Tags