Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • झलक दिखला जा : शो में होगी सृति झा की एंट्री, फैंस हुए खुश

झलक दिखला जा : शो में होगी सृति झा की एंट्री, फैंस हुए खुश

मुंबई: Jhalak Dikhhla Jaa: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का नया सीजन शुरू हो गया है। ये डांस शो पांच साल के बाद टीवी पर वापस आया है। इस शो में कई दमदार कंटेस्टेंट्स डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। इसमें रुबीना दिलैक, अली असगर, धीरज धूपर और फैजल शेख समेत कई सेलेब्स […]

sriti jha
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2022 22:17:17 IST

मुंबई: Jhalak Dikhhla Jaa: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का नया सीजन शुरू हो गया है। ये डांस शो पांच साल के बाद टीवी पर वापस आया है। इस शो में कई दमदार कंटेस्टेंट्स डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। इसमें रुबीना दिलैक, अली असगर, धीरज धूपर और फैजल शेख समेत कई सेलेब्स ने शो में पार्टिसिपेट किया है। वहीं अब ख़बरें आ रही हैं कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। क्या आप जानना चाहते हैं शो में किसकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

धूम मचाने आएंगी सृति झा

आपने सृति को स्टंट करते हुए, ओपन माइक, पेंटिंग और बुनाई करते हुए देखा होगा, और अब सृति अपने फैंस को अपने डांस से दीवाना बनाने आ रही हैं। हालांकि फैंस ने सृति को पहले भी डांस करते देखा है, लेकिन झलक के साथ यह सफर उन्हें डांसर के तौर पर पहचान देगा। इस शो से पहले सृति खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं। हालांकि वो शो जीत नहीं पाई थी। फैंस सृति के शो पर आने की खबर से बेहद खुश हैं।

किसका सफर हुआ खत्म

झलक की जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर ने दोनों कंटेस्टेंट्स को एक जैसे नंबर दिए थे। इसलिए दोनों साथ में एलिमिनेशन राउंड में मुकाबला कर रहे थे, लेकिन ऑडियंस वोटिंग में अली असगर शो से आउट हो गए। झलक के पहले हफ्ते में ही अली का एलिमिनेशन उनके फैंस के लिए बुरी खबर है क्योंकि लंबे समय के बाद वह किसी शो मे दिखें थे।

ये कंटेस्टेंट्स बचे हैं अभी

अली असगर शो से एलिमिनेट हो गए हैं, इसके बाद शो में अब नीति टेलर, अमृता खानविलकर, गश्मीर महाजनी, गुंजन सक्सेना, रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, फैजल शेख, रवीना दुती चंद और जोरावर कालरा जैसे कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं।

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि