Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Adipurush : प्रभास को आया पसीना कृति ने दिया दुप्पटा, हुआ रिश्ते का खुलासा

Adipurush : प्रभास को आया पसीना कृति ने दिया दुप्पटा, हुआ रिश्ते का खुलासा

मुंबई: Adipurush Teaser Out: प्रभास और कृति सेनन अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रविवार रात को फिल्म का ग्रैंड टीजर लॉन्च किया गया। जहां टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं प्रभास और कृति सेनन की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। टीजर […]

Adipurush
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2022 18:13:42 IST

मुंबई: Adipurush Teaser Out: प्रभास और कृति सेनन अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रविवार रात को फिल्म का ग्रैंड टीजर लॉन्च किया गया। जहां टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं प्रभास और कृति सेनन की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। टीजर में कृति सेनन और प्रभास की एक झलक देख ही फैंस के होश उड़ गए थे। वहीं जब फैंस ने इवेंट में इन्हें साथ में देखा तो, वो इनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Thumbnail image

वायरल हुआ इवेंट का वीडियो

प्रभास और कृति सेनन की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृति और प्रभास हाथ में हाथ डाले हुए चलते दिख रहे हैं। दोनों साथ में दीए जलाते हुए नजर आए। यहीं नहीं प्रभास को पसीना आने पर कृति उन्हें दुपट्टा भी ऑफर करती है। इन सारी बातों से दोनों का बॉन्ड और क्यूट केमिस्ट्री साफ दिख रही है। इसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है।

ऐसे हुआ फैंस को शक

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास और कृति के रिश्ते की अफवाह कॉफी विद करण के एपिसोड के बाद शुरू हुई। दरअसल, कृति सेनन, करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में टाइगर श्रॉफ के साथ पहुंची थी। जब काॅलिंग सेगमेंट का गेम शुरू हुआ तो कृति ने प्रभास को कॉल किया था। एक्टर तुरंत ही कृति का काॅल उठाकर उनसे बात करने लग गए। दोनों की इस बॉन्डिंग को देखकर ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कृति और प्रभास एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

फिलहाल अभी दोनों की तरफ से इस अफवाह को लेकर कोई भी बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन और प्रभास की बातचीत पर कई ट्वीट्स सामने आए हैं। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि