Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Goodbye: नहीं चल पा रही फिल्म, ये रहा तीसरे दिन का कलेक्शन

Goodbye: नहीं चल पा रही फिल्म, ये रहा तीसरे दिन का कलेक्शन

मुंबई: Goodbye Box Office Collection Day 3: 7 अक्टूबर को रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उनकी डेब्यू फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस बात का सबूत है फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन। फिल्म में रश्मिका बिग बी की बेटी का […]

goodbye
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2022 22:48:10 IST

मुंबई: Goodbye Box Office Collection Day 3: 7 अक्टूबर को रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उनकी डेब्यू फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस बात का सबूत है फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन। फिल्म में रश्मिका बिग बी की बेटी का किरदार निभा रही हैं। नीना गुप्ता की कॉमेडी और अमिताभ बच्चन के साथ उनका रोमांटिक अंदाज आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा। इस पूरे ट्रेलर में फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी और इमोशंस हर चीज ऑडियंस को देखने को मिलेगी। इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा। आइए आपको बताते हैं फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन।

तीसरे दिन की कमाई

रिलीज के तीसरे दिन गुडबाय मुश्किल से 2 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई। इस तरह से पहले दो दिनों की तरह तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है। तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई बेहद कम रही। गुडबाय ने पहले दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन का कलेक्शन भी लगभग ऐसा ही था। फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चला पाने में असफल साबित हो रही है।

क्या है कहानी

गायत्री भल्ला (नीना गुप्ता) का अचानक एक दिन निधन हो जाता है। वो घर की मुखिया होती है। गायत्री का परिवार और उनके पति हरीश भल्ला (अमिताभ बच्चन) श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे होते हैं। वहीं उनके पड़ोसी महिलाएं यह सोचने में व्यस्त होती हैं कि वो गायत्री की याद में जो व्हाट्सएप ग्रुप बना रही हैं उस ग्रुप का नाम क्या रखें। फिर उन्हें ‘गॉन गायत्री गॉन‘, ‘लोनली हरीश जी‘, ‘हरीश जी नीड्स अस‘ इस तरह के नामों का विचार बनाते हैं। फिर उनके मन में एक और नाम आता है ‘चंडीगढ़ बबली‘ क्योंकि गायत्री ने उनके ग्रुप को इसी नाम से पुकारा था। इस फिल्म को फैमिली ड्रामा ना कहकर फ्यूनरल ड्रामा कहना बेहतर होगा। निर्देशक इस फिल्म के जरिए बहुत कुछ बताने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बहुत कुछ अधूरा रह गया।

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

Adipurush: अभी भी अपनी गलती सुधार सकते हैं मेकर्स, बशर्ते..