Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • PM Modi आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक का करेंगे उद्घाटन

PM Modi आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक का करेंगे उद्घाटन

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में 20 फीसदी एथेनॉल युक्त पेट्रोल (ईधन ई20) को लॉन्च करेंगे, साथ ही मोदी सौर और पारंपरिक ऊर्जा से संचालित खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। बता दें, एक महीने के भीतर पीएम मोदी की ये तीसरी कर्नाटक यात्रा होगी, जहां […]

Pm modi
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2023 07:47:22 IST
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में 20 फीसदी एथेनॉल युक्त पेट्रोल (ईधन ई20) को लॉन्च करेंगे, साथ ही मोदी सौर और पारंपरिक ऊर्जा से संचालित खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। बता दें, एक महीने के भीतर पीएम मोदी की ये तीसरी कर्नाटक यात्रा होगी, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है।
आधिकारिक बयान के अनुसार भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 छह से आठ फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ऊर्जा परिवर्तन के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा उद्योग, सरकार के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे और ऊर्जा परिवर्तन के समक्ष चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 20 प्रतिशत एथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल भी लॉन्च करेंगे। जिसके बाद 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 खुदरा पेट्रोल पंपों पर E20 ईधन की बिक्री शुरू हो जाएगी। बता दें, सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक एथेनॉल के पूर्ण 20 प्रतिशत सम्मिश्रण को प्राप्त करना है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए तेल विपणन कंपनियां 2G- 3G एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रही हैं। भारत ने 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उस दो साल पहले ही हासिल कर लिया।

हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

इसके अलावा प्रधानमंत्री कर्नाटक के ही तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलीकॉप्टर फैक्ट्री  को भी देश को समर्पित करेंगे। इस फैक्टरी की आधारशिला भी मोदी ने ही 2016 में रखी थी। यह समर्पित ग्रीनफील्ड हेलिकॉप्टर फैक्टरी है। बता दें, ये फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्टरी भी होगी, जिससे हाल के हेलीकॉप्टर निर्माण क्षमता को मजबूती मिलेगी।

बेरोजगारी के मुद्दे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान

Aaj ka rashifal 6 February 2023: इन राशियों के पारिवारिक संबंध रहेंगे खराब, जानिए अपना राशिफल