Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • तुर्की के शहर बने शमशान, एक भारतीय भी है लापता, भाई ने कहा- ‘अभी तक उसका कोई अपडेट नहीं’

तुर्की के शहर बने शमशान, एक भारतीय भी है लापता, भाई ने कहा- ‘अभी तक उसका कोई अपडेट नहीं’

नई दिल्ली। तुर्की में भयानक भूकंप ने सैकड़ों घरों को तहस नहस कर दिया है। देश में अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि एक भारतीय नागरिक जिसका नाम विजय कुमार है, वह भी लापता है। विजय उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के […]

(तुर्की में भूकंप)
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2023 14:20:39 IST

नई दिल्ली। तुर्की में भयानक भूकंप ने सैकड़ों घरों को तहस नहस कर दिया है। देश में अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि एक भारतीय नागरिक जिसका नाम विजय कुमार है, वह भी लापता है। विजय उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन तहसील का रहने वाला है। विजय की पत्नी और उनका छह साल का बेटा होम टाउन में ही रहता है।

बड़ी इमारतें खंडहर में बदल गई हैं

तुर्की में आए भयंकर भूकंप के कारण कई घर तबाह हो गए हैं। विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद हर तरफ सिर्फ लाशें ही निकल रही हैं। तमाम घर और ऊंची इमारतें खंडहर में बदल गई हैं। कई लोग इमारतों के नीचे मलबे में अपने परिवार के सदस्यों को इस उम्मीद में तलाश कर रहे हैं कि शायद कोई जिंदा मिल जाए। सोमवार से लेकर अभी तक तुर्की और सीरिया में कुल 21000 से ज़्यादा लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं।

विजय 23 जनवरी को तुर्की पंहुचा था

ऑक्सीप्लांट के टेक्निकल कंसलटेंट और विजय कुमार के बड़े भाई अरुण ने जानकारी दी है कि विजय कुमार पिछले महीने की 23 तारीख को तुर्की गए थे। विजय से उनकी आखिरी बार बात रविवार को हुई थी। साथ ही बताया कि वह भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क में बने हुए है। अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी में पता चला है कि विजय का अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल पाया है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद