Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Forecast : दिल्ली में सर्द हवाओं के बीच बढ़ा ठंड का कहर, UP समेत इन राज्यों के लिए चेतावनी

Weather Forecast : दिल्ली में सर्द हवाओं के बीच बढ़ा ठंड का कहर, UP समेत इन राज्यों के लिए चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तराखंड जैसे, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ , दिल्ली में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के […]

Weather Forecast
inkhbar News
  • Last Updated: February 15, 2023 09:18:33 IST

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तराखंड जैसे, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ , दिल्ली में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहने वाला है। जानकारी के अनुसार , आने वाले दो से तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित पूरे राजस्थान में तापमान में गिरावट हो सकती है। इतना ही नहीं दिल्ली में अगले कई दिन तक सतही हवाएं भी चल सकती है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने वाला है। आज तेज हवाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इन सब के अलावा रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक , दिल्ली में हवा की गति 16 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने वाला है। इसके साथ ही आज यानी 15 फ़रवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक हो सकता है ।

तापमान में होगा बदलाव

आपको बता दें कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंच जाएगा, जिससे की हवाएं एक बार फिर दिशा बदल लेंगी , लेकिन इसकी तीव्रता कम रहने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी और मार्च में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक हो सकता है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद