Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पति को जेल भेजते ही राखी सावंत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, शर्लिन चोपड़ा को बनाया अपना हमदर्द

पति को जेल भेजते ही राखी सावंत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, शर्लिन चोपड़ा को बनाया अपना हमदर्द

मुंबई। विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भिजवाने को लेकर लाइमलाइट में नज़र आ रही है। इस दौरान उनकी शर्लिन चोपड़ा से भी दोस्ती हो गई है। बता दें , दोनों के बीच गंदी कैट फाइट भी हुई थी। यहां तक कि […]

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2023 11:05:29 IST

मुंबई। विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भिजवाने को लेकर लाइमलाइट में नज़र आ रही है। इस दौरान उनकी शर्लिन चोपड़ा से भी दोस्ती हो गई है। बता दें , दोनों के बीच गंदी कैट फाइट भी हुई थी। यहां तक कि शर्लिन ने राखी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। हालांकि, अब उनका बॉन्ड काफी ठीक हो गया है।

राखी ने सुनाई अपनी कहानी

15 फरवरी 2023 की रात राखी और शर्लिन चोपड़ा को पैपराजी ने साथ में स्पॉट किया था। उनकी लड़ाई के बाद दोनों पहली बार साथ में देखी गई है। इस दौरान राखी ने शर्लिन को अपना दर्द-ए-हाल भी बयां किया था। राखी ने कहा, “प्यार करते-करते शादी कर ली और कुछ समझ नहीं आया था और मैं बर्बाद होती गई.” इस पर शर्लिन ने उनसे कहा, “हमारी मुलाकात 9 फरवरी को हुई थी और मैंने राखी से पूछा कि आपको अपने जीवन का राजकुमार मिला तो आप खुश क्यों नहीं हो? पता चला कि इनके जीवन का राजकुमार दुनिया का सबसे महान ठग है , जो लोगों को बेवकूफ बनाता है और उनके साथ फरेब करता है।”

शर्लिन ने आगे बताया , “जब राखी ने मुझे हाल ही में ये बताया कि मैसूर की कोई ईरानी लड़की उनके झांसे में आ गई और कैसे इनके पति ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। मुझे लगा कि ये हो क्या रहा है और इस बंदे ने कितनी महिलाओं के साथ गलत किया होगा ” राखी ने कहा कि शादी के पहले और शादी के बाद की सभी ऑडियो बाइट्स वगैरह उस लड़की ने मुझे भेजा हुआ है।

शर्लिन ने दर्ज की थी FIR दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि, शर्लिन चोपड़ा ने जब साजिद और सलमान खान के खिलाफ मोर्चा शुरू किया था , जब राखी भी उनके खिलाफ हो गई थीं। इसके चलते दोनों के बीच पहली जुबानी जंग भी हुई थी और फिर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया था। शर्लिन ने राखी पर ये भी आरोप लगाया था कि उन्होंने पैपराजी के सामने उनकी एडल्ट वीडियो को दिखाया है। इसी की वजह से राखी को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन , आदिल के जेल जाते ही अब राखी और शर्लिन अच्छे दोस्त बन गई है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद