Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • UP Budget 2023: सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, धरने पर बैठे विधायक

UP Budget 2023: सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, धरने पर बैठे विधायक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए हैं। वही सपा के नेताओं ने विधानसभा मार्शल पर मीडिया को […]

UP Budget 2023
inkhbar News
  • Last Updated: February 20, 2023 10:44:28 IST
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए हैं। वही सपा के नेताओं ने विधानसभा मार्शल पर मीडिया को कवर करने से रोकने का आरोप लगाया है।

तख्तियां लेकर धरने पर बैठे सपा विधायक

बता दें, विधानसभा के बाहर सपा विधायक तख्तियां लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। आज से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा के मंडप में विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अभिभाषण पेश करेगी। वही योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।

इससे पहले विधानसभा में रविवार को आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 20 फरवरी से शुरू हो रहा विधानमंडल के बजट सत्र को 6 मार्च तक संचालित करने की मंजूरी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को भी सत्र संचालित किया जाएगा।

 

JNU में लेफ्ट और एबीवीपी छात्रों में हुआ टकराव, जानिए पूरा मामला