Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक शामिल होने के लिए जंतर -मंतर पहुंच गए है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलवानों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। बता दें, भारतीय कुश्ती संघ […]

सत्यपाल मलिक
inkhbar News
  • Last Updated: April 26, 2023 14:46:57 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक शामिल होने के लिए जंतर -मंतर पहुंच गए है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलवानों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। बता दें, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के साथ किए गए यौन उत्पीड़न को लेकर सभी पहलवान आंदोलन कर रहे है। वहीं इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी 28 अप्रैल को सुनवाई होनी है।

सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कल पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  बता दें, पहलवानों द्वारा दायर की गई याचिका पर भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों ने अपनी याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। हमें इस मामले पर विचार करने की जरूरत है।

पुनिया ने WFI पर लगाए गंभीर आरोप

इस बीच कल ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने WFI के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि, जिन एथलीट लड़कियों ने अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की है उन पर WFI के अधिकारियों द्वारा दबाव डाला जा रहा है। WFI के अधिकारी उनके घर जा कर पैसों की पेशकश कर रहे हैं। अगर इन लड़कियों के साथ कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदार पुलिस और सरकार होगी। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि इन लोगों को हमारे घरों का पता कैसे चला।