Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार, IMD द्वारा येलो अलर्ट जारी

Weather Update: अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार, IMD द्वारा येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक देश में बारिश होने के आसार है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक इस महीने के अंत तक लू से राहत मिल सकती है। बुधवार यानी 26 अप्रैल से इस महीने के आखिर तक उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे। जिसके चलते मौसम […]

Wheather Update Today
inkhbar News
  • Last Updated: April 27, 2023 07:54:57 IST

नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक देश में बारिश होने के आसार है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक इस महीने के अंत तक लू से राहत मिल सकती है। बुधवार यानी 26 अप्रैल से इस महीने के आखिर तक उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

जानिए येलो अलर्ट का मतलब

जब मौसम खराब होने वाला होता है तो मौसम विभाग की तरफ येलो अलर्ट जारी किया जाता है ताकि लोगों को मौसम खराब होने की आगामी स्थिति के बारे में सतर्क किया जा सके। येलो अलर्ट एक तरह से खतरे की घंटी का संकेत होता है। हालांकि अभी ऐसे कोई खतरे की बात नही है लेकिन मौसम कभी भी बदल सकता है।

इन-इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों के लिए राहत की खबर दी है। इन जगहों में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु शामिल है।अटकले है कि इन तीनों राज्यों में हल्की बारिश के साथ अगले छह से सात दिनों तक बादल छाए रह सकते है।

मुंबई में बारिश का हाल

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बुधवार यानी 26 अप्रैल को ठाणे और मुंबई के साथ आस-पास के इलाकों के लिए हल्की बारिश सहित बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां लगातार हल्की से माध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। जिसके बाद से मौसम के साफ़ होने के आसार हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश की सम्भावना

दिल्ली में आज यानी 26 अप्रैल को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों तक यहां तापमान थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक बसद्वार को दिल्ली का अधिकतम तपमान 37 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूतम डिग्री 18.4 डिग्री था।

यह भी पढ़े : 

Aishwarya Rai: पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या के नए लुक पर फिदा हुए अभिषेक, फैंस ने की तारीफ

Corona Update: कोरोना के आए 9,629 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या में हो रही है तेज़ी से बढ़ोतरी