Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Wrestlers protest: पूर्व IPS ने दी गोली मारने की धमकी, ट्वीट पर भड़के बजरंग पूनिया

Wrestlers protest: पूर्व IPS ने दी गोली मारने की धमकी, ट्वीट पर भड़के बजरंग पूनिया

नई दिल्ली। रविवार यानी 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ। उसी दौरान वहां से कुछ दूर जंतर-मंतर पर पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ एक्शन ले लिया। जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी गर्मी बढ़ी। इसके चलते एक पूर्व IPS अधिकारी ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर बजरंग पूनिया का गुस्सा […]

Wrestlers protest: पूर्व IPS ने दी गोली मारने की धमकी, ट्वीट पर भड़के बजरंग पूनिया
inkhbar News
  • Last Updated: May 29, 2023 14:11:23 IST

नई दिल्ली। रविवार यानी 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ। उसी दौरान वहां से कुछ दूर जंतर-मंतर पर पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ एक्शन ले लिया। जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी गर्मी बढ़ी। इसके चलते एक पूर्व IPS अधिकारी ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर बजरंग पूनिया का गुस्सा फूट पड़ा।

पूर्व IPS ने क्या किया ट्वीट

कल जब दिल्ली पुलिस ने पहलवानों पर एक्शन लेते हुए संगीता फोगट, विनेश फोगट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को हिरासत में लिया तब बजरंग पूनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि हमें गोली मार दो जिसपर एक पूर्व IPS ने ट्वीट कर पूनिया को जवाब दिया।

https://twitter.com/NcAsthana/status/1662857287265054721?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1663035209783099393%7Ctwgr%5Ef64bb137e4f298039b3d2d4e348e0ef38ae2f20e%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fwrestlers-protest-former-ips-nc-asthana-tweet-to-shoot-bajrang-punia-reacts-2419095

पूर्व IPS डॉ. एन. सी. अस्थाना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे। मगर, तुम्हारे कहने से नहीं। अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है। दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है। उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी। मगर वह जानने के लिये पढ़ालिखा होना आवश्यक है। फिर मिलेंगे पोस्टमाॅर्टम टेबल पर!

सीने पे खाएंगे तेरी गोली – बजरंग पूनिया 

 

पूर्व IPS डॉ. एन. सी. अस्थाना के ट्वीट का जवाब देते हुए बजरंग पूनिया ने भी लिखा है कि भाई सामने खड़े हैं, बता कहां आना है गोली खाने… कसम है पीठ नहीं दिखाएंगे , सीने पर खाएंगे तेरी गोली। यही रह गया है अब हमारे साथ करना तो ये भी सही।

यह भी पढ़ें :