Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • गाजियाबाद धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी शाहनवाज को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

गाजियाबाद धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी शाहनवाज को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

मुंबई। ऑनलाइन धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो को मुंबई पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाने में आरोपी से मुंब्रा और गाजियबाद पुलिस के अधिकारियों ने देर रात तक पूछताछ की। अब सोमावर को उसे ठाणे की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट […]

गाजियाबाद धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी शाहनवाज को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2023 12:17:59 IST

मुंबई। ऑनलाइन धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो को मुंबई पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाने में आरोपी से मुंब्रा और गाजियबाद पुलिस के अधिकारियों ने देर रात तक पूछताछ की। अब सोमावर को उसे ठाणे की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे गाजियाबाद लेकर आएगी। गाजियाबाद पुलिस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। शाहनवाज को महाराष्ट्र के रायगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया था। शाहनवाज के साथ उसके एक सहयोगी को भी पकड़ा गया है, जो उसकी मदद कर रहा था।

एप के जरिए करता था ब्रेन वॉश

शाहनबाज पर आरोप है कि वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का काम करता था। शाहनवाज एप के जरिए नाबालिग बच्चों का ब्रेन वॉश करता था। इस मामले को लेकर पुलिस ने पहले मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। उससे सख्ती से पूछताछ करने के बाद मुख्य आरोपी शाहनवाज खान मकसूद उर्फ बद्दो का नाम सामने आया था।