Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 9 लोगों की मौत, 104 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति हुई तबाह

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 9 लोगों की मौत, 104 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति हुई तबाह

हिमाचल प्रदेश । 24 जून को मानसून हिमाचल में दस्तक दे चुका है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं हिमाचल के प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रंबधन ओंकार चंद शर्मा ने राज्य में बारिश के कारण 104 […]

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 9 लोगों की मौत, 104 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति हुई तबाह
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2023 17:28:39 IST

हिमाचल प्रदेश । 24 जून को मानसून हिमाचल में दस्तक दे चुका है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं हिमाचल के प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रंबधन ओंकार चंद शर्मा ने राज्य में बारिश के कारण 104 करोड़ के अनुमानित नुकसान होने की जानकारी दी है।

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 शिमला में फटा बादल

इससे पहले रविवार को शिमला के रामपुर तहसील में सरपारा गांव में बादल फट गया था। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण किसानों की कई बीघा फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा था। वही बाढ़ में 14 मेगावाट की ग्रीन प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

कुल्लू में बारिश ने मचाया कहर

कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में शनिवार रात को भारी बारिश के चलते मौहल खड्ड में बाढ़ आ गई। खड्ड में बाढ़ आने से नरोणी गांव के पास एक दर्जन वाहन बाढ़ की चपेट में आए है। जबकि कुछ वाहनों को रात में ही निकाला गया है। बता दें, मानसून की पहली बारिश से आई बाढ़ की जिल्ला कुल्लू में इस साल की ये पहली घटना है।