Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • MAHADEV APP: 400 करोड़ से ज्यादा का किया घोटाला , नोएडा में लिया था पनाह

MAHADEV APP: 400 करोड़ से ज्यादा का किया घोटाला , नोएडा में लिया था पनाह

नई दिल्ली: पुरे देशभर में तकरीबन हजारों करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले महादेव ऐप का नोएडा से भी संबंध रहा है। भारत सरकार ने महादेव ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि महादेव ऐप से फर्जीवाड़ा करने वाले एक हाईप्रोफाइल गिरोह का नोएडा पुलिस ने फरवरी 2023 में खुलासा किया था। नोएडा में […]

MAHADEV APP
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2023 22:10:11 IST

नई दिल्ली: पुरे देशभर में तकरीबन हजारों करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले महादेव ऐप का नोएडा से भी संबंध रहा है। भारत सरकार ने महादेव ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि महादेव ऐप से फर्जीवाड़ा करने वाले एक हाईप्रोफाइल गिरोह का नोएडा पुलिस ने फरवरी 2023 में खुलासा किया था। नोएडा में 400 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई थी।

गिरोह सेक्टर-108 में किराए के मकान में रहता था

एक बार फिर महादेव ऐप काफी चर्चा में है। नोएडा पुलिस में अभी भी इस गिरोह के कई आरोपी वांटेड हैं। जानकारी के मुताबीक नोएडा पुलिस ने महादेव ऐप से जुड़े 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह लोग सेक्टर-108 में एक मकान किराए पर रहते थे। इनसे पूछताछ करने के बाद 400 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई।

सौरभ नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है, इसको पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा हैं। और यह दुबई में बैठकर इस गैंग को ऑपरेट कर रहा था। फिलहाल सौरभ अभी तक पकड़ा नहीं गया है। नोएडा पुलिस ने आरोपियों से डेढ़ करोड़ रुपये भी बरामद किए।

11 अन्य देशों में नेटवर्क की जानकारी मिली

नोएडा पुलिस ने जब इस हाईप्रोफाइल आरोप का खुलासा किया, तब 11 देशों में नेटवर्क होने की जानकारी मिली थी। इन देशों में दुबई, श्रीलंका, मालदीव, सिंगापुर से लेकर अन्य एशियाई व अफ्रीकी देश शामिल हैं। वहीं कई और देशों में फ्रेंचाइजी देने की बात भी सामने आई थी। इस ऐप को चलाने वालों का केंद्र छत्तीसगढ़ हैं। ईडी समेत अन्य एजेंसियां इस मामले कि जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने सचिन समेत उसकी गर्लफ्रेंड व अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक दोनों गिरफ्तार नहीं हुए।

 

यह भी पढ़े: Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, हो सकता है भारी नुकसान