Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, जानें कब मिलेगी राहत

Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, जानें कब मिलेगी राहत

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर भारत तक लोग घरों में रुकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को उत्तर भारत में अधिकतर […]

Indian Weather Updates
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2024 07:59:56 IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर भारत तक लोग घरों में रुकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को उत्तर भारत में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से उड़ानों व ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी चार दिन घने कोहरे और शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

3°C तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी ना के बराबर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक यही हाल रहने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने शनिवार, 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं आज इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह हुई, सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 14 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोहरे के साथ ठंड का दौर चार से पांच दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक घने कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।