Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • यूपी के बाद दिल्ली में भी INDIA गठबंधन बरकरार, आज हो सकता है सीटों का एलान

यूपी के बाद दिल्ली में भी INDIA गठबंधन बरकरार, आज हो सकता है सीटों का एलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) एक तरफ जहां पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक दिल्ली में आप ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है। […]

INDIA Alliance
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2024 09:23:39 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) एक तरफ जहां पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक दिल्ली में आप ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है। यानी 4 सीट पर आप और 3 सीट पर कांग्रेस पार्टी लड़े, हालांकि कांग्रेस दिल्ली में 4 सीटों की मांग कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि आज इसका एलान किया जा सकता है। आज दोनों दलों की दिल्ली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी।

कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव

AAP इन सीटों पर लड़ सकती है-

1.नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
2. नई दिल्ली
3. साउथ दिल्ली
4. वेस्ट दिल्ली

कांग्रेस इन तीन सीटों पर रहेगी मैदान में-

1. चांदनी चौक
2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
3. पूर्वी दिल्ली

2019 का परिणाम

2019 के लोकसभा चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 23 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट आया था। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी, वहीं आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी।