Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Arvind Akela Kallu Songs: अरविंद अकेला कल्लू के देखिए 10 धमाकेदार भोजपुरी गाने जिसने यू-ट्यूब पर लगाई आग

Arvind Akela Kallu Songs: अरविंद अकेला कल्लू के देखिए 10 धमाकेदार भोजपुरी गाने जिसने यू-ट्यूब पर लगाई आग

Arvind Akela Kallu Songs : भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ना सिर्फ एक अच्छे अभिनेता है बल्कि उनके गाने भी यू ट्यूब पर धमाल मचाते हैं. चोलिया के हुक राजाजी और मुर्गा बेचैन कुकू के साथ देखिए अरविंद अकेला कल्लू के 10 बेहतरीन गाने.

arvind akela kallu superhit bhojpuri songs
inkhbar News
  • Last Updated: October 25, 2018 14:36:24 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. Arvind Akela Kallu Songs: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और डिमांडिंग सिंगर अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही फिल्म दिलबर में नजर आएंगे. इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ निधि झा की जोड़ी नजर आएगी. अरविंद की इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अरविंद ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि उनकी आवाज का जादू भी उनके फैंस के सिर चढ़ कर बोलता है. अरविंद अकेला कल्लू के इन दस बेहतरीन गानों ने यू ट्यूब पर धमाल मचा रखा है जिसमें से एक चोलिया के हुक राजाजी ने रिलीज के साथ ही धामाका कर दिया. 

अरविंद अकेला कल्लू ने अभी कल कई गानों में अपनी आवाज दी है. उनका गाना साकेत होता, और मुर्गा बेचैन कुकू गाने को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. अरविंद अकेला के गानों के अलावा उनकी कई फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. फिल्म अावारा बलम, सरकाई ल्यो खटिया जाड़ा लगे, स्वर्ग, सईयां सुपरस्टार और रब्बा ईश्क ना होवे भी अरविंद अकेला कल्लू की सुपर डूपर हिट फिल्मे हैं. 

आपको बता दें भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह ने मैं नागिन तू सपेरा फिल्म से अरविंद अकेला कल्लू के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. फिल्मी पर्दे पर दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी और आज भी अरविंद अकेला कल्लू के साथ चांदनी सिंह की जोड़ी की भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी डिमांड है. अरविद अकेला कल्लू के बेहतरीन अभिनय और खूबसूरत गानों के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है. आने वाले दिनों में अरविंद की कई फिल्म रिलीज होने जा रही हैं. 

अरविंद अकेला कल्लू के देखिए 10 धमाकेदार गाने-

https://www.youtube.com/watch?v=gxR3Jc01llQ&fbclid=IwAR3VBDnNevEDjD9X4vCAi_T9QmECKQNdWcgIjQHxXvEe9bqUUB2hDKXYXNc

खेसारी लाल यादव के गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह बेड पर चढ़कर करने लगीं मदमस्त डांस

नवरात्रि 2018 पर भोजपुरी सेंसेशन चांदनी सिंह-अरविंद अकेला कल्लू का धमाल, सलोनी के मम्मी गाना यूट्यूब पर सुपरहिट

 

 

 

 

Tags