पटना। बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के जुलूस के बाद शुरू हुए बवाल से कई जिले अब तक प्रभावित है। इसके अलावा शनिवार की शाम को सासाराम के कुछ इलाकों में फायरिंग भी हुई जिसमें 6 लोगों के घायल होने की खबर है। बिहार में भड़की इस हिंसा से अब तक पुलिस ने 112 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 80 लोग नालंदा और 32 लोग सासाराम से गिरफ्तार हुए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शुक्रवार को जुलूस के दौरान रोड़ेबाजी- फायरिंग के अलावा आगजनी हुई थी। इस दौरान दर्जनों लोग घायल हुए थे। यहां शुक्रवार से शनिवार दोपहर तक शांति थी, लेकिन फिर शनिवार शाम को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ हिंसा प्रभावित क्षेत्र से एक किलोमीटर दूर हिंसा भड़क उठी। इसके साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल को आग लगा दी। फिलहाल देर रात हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिससे इलाके में शांति बनी हुई है।
वहीं शनिवार को मुंगेर जिले के जमालपुर बड़ी रामपुर और महमदा में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद होने की बात आई थी। जिसको पुलिस ने अफवाह बताते हुए कहा कि दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद हुआ था, जिसका सर प्रतिमा विसर्जन के समय देखने को मिला और विवाद बढ़ गाय। फिलहाल मामला शांत बना हुआ है और पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान देने से मना किया है।
वहीं सासाराम में हिंसा के बाद लगाई गई धारा 144 के कारण गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को रद्द कर दिया गय है। इलाके में धारा 144 प्रचार-प्रसार व्यापक पैमाने पर होने के कारण शांति बनी हुई है, हालांकि शनिवारकी रात 9 बजे वहां विस्फोट होने की जानकारी सामने आई थई। जिसके चलते पुलिस को 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पाया गया बम बनाने- रखने के दौरान यह विस्फोट एक मकान के आंगन में हुआ था। फिलहाल पुलिस ने घर पर बम रखने को लेकर दो लोगों की गिरफ्तारी की है।