Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट में देर रात लगी आग, 4 दुकानें जलकर खाक

दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट में देर रात लगी आग, 4 दुकानें जलकर खाक

नई दिल्ली। दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में रात 2 बजकर 21 मिनट में आग लग गई। बताया जा रहा है इस आगजनी में 4 बड़ी दुकानों के अलावा 20 तहबाजारी की दुकानें खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों में हुए शार्ट सार्किट के कारण लगी थी। इसके बाद […]

सरोजिनी नगर मार्केट
inkhbar News
  • Last Updated: April 25, 2023 09:52:45 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में रात 2 बजकर 21 मिनट में आग लग गई। बताया जा रहा है इस आगजनी में 4 बड़ी दुकानों के अलावा 20 तहबाजारी की दुकानें खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों में हुए शार्ट सार्किट के कारण लगी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच के आग पर काबू पाया।

लाखों का हुआ नुकसान

गनमीत ये रही कि जिस समय ये आग लगी थी इस दौरान मार्किट पूरी तरह से बंद थी। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सरोजनी नगर दिल्ली की सबसे व्यस्त मार्किट में से एक मानी जाती है। यहां पर आम दुकानों के अलावा तहबाजारी की भी काफी ज्यादा दुकानें हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि आग में लाखों का नुकसान हो गया है।

दिल्ली की सबसे व्यस्त मार्केट

बता दें, दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट काफी ज्यादा व्यस्त मार्किट मानी जाती है। दिल्ली समेत अन्य राज्योंं के लोग यहां पर खरीददारी करने के लिए आते है। इतने लोगों का यहां पर आने का मुख्य कारण मार्किट में मिलने वाला सस्ता और अच्छा सामान है।

फैक्ट्री में लगी थी आग

इससे पहले मार्च में दिल्ली के करावल नगर में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। इस आग को काबू करने के लिए 8 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था।