Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • डीके शिवकुमार का दावा कर्नाटक में कांग्रेस जीतेगी 140 से ज्यादा सीटें, नहीं चलेगा मोदी फैक्टर

डीके शिवकुमार का दावा कर्नाटक में कांग्रेस जीतेगी 140 से ज्यादा सीटें, नहीं चलेगा मोदी फैक्टर

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। सब अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने राज्य में 140 सीटें जीतने का दावा किया है। क्या बोले डीके शिवकुमार डीके शिवकुमार ने कहा […]

डीके शिवकुमार
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2023 16:42:49 IST

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। सब अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने राज्य में 140 सीटें जीतने का दावा किया है।

क्या बोले डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 140 सीटों के साथ राज्य में जीत हासिल करेगी। इसके अलावा राज्य में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा, इसमें जो पार्टी की सहमति होगी उसे मान लिया जाएगा।

इसके अलावा शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी तथा राज्य की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देकर पूरे देश को एक संदेश देगी। बता दें, कर्नाटक में 10 मई को 224 सीटों के लिए मतदान होना है। वहीं इसका रिजल्ट 13 मई को आएगा।

मोदी फैक्टर नहीं करेगा काम

डीके शिवकुमार ने भाजपा के घोषणापत्र पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी एनआरसी के वादों के साथ राज्य का चुनाव लड़ रही है। लेकिन कर्नाटक की जनता को एनआरसी से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का चुनाव इस बार स्थानीय मुद्दों के साथ लड़ा जा रहा है। इसके अलावा शिवकुमार ने ये भी दावा किया है कि इस बार कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर काम नहीं करने वाला है, क्योंकि कांग्रेस प्रगतिशील और विकास आधारित एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।