Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • UP: बांदा में मामूली कहासुनी के बाद शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

UP: बांदा में मामूली कहासुनी के बाद शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क बांदा में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात कि है जब पति और पत्नी में घरेलू कलह के चलते आपसी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पति ने सुबह नुकील हथियार से पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। अपने बच्चों […]

बांदा में मामूली कहासुनी के बाद शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2023 14:35:57 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क बांदा में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात कि है जब पति और पत्नी में घरेलू कलह के चलते आपसी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पति ने सुबह नुकील हथियार से पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। अपने बच्चों के सामने ही महिला ने तड़पकर दम तोड़दिया। आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया था। सूचना मिलने पर एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बात तलाशी अभियान चलाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बल्लान गांव की घटना

ये मामला अतर्रा थाना के बल्लान गांव का बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतका की बेटी ने बताया कि रात को पापा और मम्मी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पापा ने सुबह घर के पास बने देवी स्थान में रखे सांग ( नुकीले हथियार) से मम्मी की गर्दन पर वार कर दिया। हम लोगों ने जब बचाने की कोशिश की तो हमें भी मारने के लिए दौड़ पड़े। मम्मी को हमारे सामने ही मार डाला। पापा का दिमाग भी सही नहीं रहता था।

ग्रामीणों ने क्या बताया

घटना के बाद सारे गांव के लोग इकट्ठा हो गए, और सूचना मिलने के बाद एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि आरोपी मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान था। उसकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं।