Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Karnataka Election 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विजय नगर में डाला वोट

Karnataka Election 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विजय नगर में डाला वोट

Inkhabar, Karnataka Election। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में वोटर्स की कतार देखने को मिल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। निर्मला सीतारमण ने डाला वोट इस दौरान कर्नाटक चुनाव में मतदान […]

निर्मला सीतारमण
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 08:32:08 IST

Inkhabar, Karnataka Election। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में वोटर्स की कतार देखने को मिल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

इस दौरान कर्नाटक चुनाव में मतदान करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह-सुबह ही वोट डालने के लिए विजय नगर स्थित मतदान केंद्र में पहुंची। वहीं निर्मला सीतारमण ने लोगों से घरों से निकलकर वोट डालने की अपील की।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आने वाले दिनों में बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छा होने वाला है। जिसके लिए मैंने डबल इंजन की सरकार को वोट डाला है। डबल इंजन की सरकार से कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।

PM Modi ने किया ट्वीट

इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कर्नाटक के लोगों से विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।

अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया है। प्रकाश राज सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।