Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Karnataka Election: PM Modi ने कर्नाटक के लोगों से वोट डालने की अपील

Karnataka Election: PM Modi ने कर्नाटक के लोगों से वोट डालने की अपील

Karnataka Election, Inkhabar। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में वोटर्स की कतार देखने को मिल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मतदान करने के लिए राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए […]

Karnataka Election
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 07:58:54 IST

Karnataka Election, Inkhabar। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में वोटर्स की कतार देखने को मिल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मतदान करने के लिए राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये सभी मतदाता आज 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत मतपेटियों में कैद कर देंगे।

PM Modi ने किया ट्वीट

इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कर्नाटक के लोगों से विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।

अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया है। प्रकाश राज सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।