Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे आज अयोध्या दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे आज अयोध्या दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन

लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या के दौरे पर है। इस दौरान शिंदे अपने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपने दौरे के दौरान शिंदे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर भी जाएंगे। इस दौरान शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। बता दें, पिछले साल जून […]

शिंदे
inkhbar News
  • Last Updated: April 9, 2023 11:12:00 IST

लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या के दौरे पर है। इस दौरान शिंदे अपने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपने दौरे के दौरान शिंदे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर भी जाएंगे। इस दौरान शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। बता दें, पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे की यह राम जन्मभूमि की पहली यात्रा है।

दौरे को लेकर क्या बोले शिंदे

इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकनाथ शिंदे और शिवसेना के अन्य नेताओं का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत किया। शिंदे ने अपनी यात्रा को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ये मेरा राजनीतिक दौरा नहीं है, मैं अक्सर अयोध्या आता रहता हूं। लेकिन ऐसा पहली बार है जब एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैं यहां आया हूं। हमारी पार्टी के सभी नेता भगवान राम का आशीर्वाद लेना चाहते थे।

इसके अलावा मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद करना चाहता हूं , जो हमारा स्वागत करने के लिए यहां आए थे। बता दें, शिंदे का स्वागत करने के लिए शिवसेना ने अयोध्या में उनकी तस्वीर वाले बड़े बैनर लगाए हैं। इसके अलावा शिंदे आज भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। वहीं शिंदे ने  प्रभू राम चंद्र जी का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष और बाण चिन्ह हम लोगों को मिला है।

आरती के आयोजन में शामिल होंगे शिंदे

बता दें, शिंदे भगवान राम की आरती में भी शामिल होंगे, इसके अलावा अयोध्या में संतों के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों में भी शिंदे शामिल हो सकते है। वहीं उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए पालघर में संतों के साथ हुई घटना का ज्रिक करते हुए शिंदे ने कहा कि पहले पालघर में संतों को मार दिया गया था, लेकिन अब हम उनकी रक्षा करेंगे। इसके अलावा चुनाव  चिन्ह के निशान को लेकर हुए विवाद पर भी शिंदे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है, जिसके कारण धनुष और बाण का चिन्ह हम लोगों को मिला हैं।