Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Rahul Gandhi : कोलार में राहुल गांधी ने की चुनावी रैली, जानिए उनके द्वारा किए गए 4 प्रमुख वादे

Rahul Gandhi : कोलार में राहुल गांधी ने की चुनावी रैली, जानिए उनके द्वारा किए गए 4 प्रमुख वादे

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता से चार वादे भी किए हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा है क्या बोले राहुल गांधी राहुल गांधी कर्नाटक की जनता को […]

राहुल गांधी
inkhbar News
  • Last Updated: April 16, 2023 17:19:52 IST

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता से चार वादे भी किए हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा है

क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी कर्नाटक की जनता को संबोधित करते हुए चार वादे किए जिसमें उनका पहला वादा हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। वहीं दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे। तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे।

भाजपा सरकार को बनाया निशाना

वहीं राहुल गांधी ने अदाणी मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपए अदाणी को दे सकते हैं तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं। आपने दिल खोल कर अदाणी की मदद की हम दिल भर के कर्नाटकर के लोगों की मदद करेंगे।

कमीशन मामले में बोम्मई सरकार का किया घेराव

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में BJP सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए BJP की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया। जो भी उन्होंने किया उन्होंने 40% कमीशन लिया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है। प्रधानमंत्री ने इस खत का जवाब नहीं दिया। खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है।