Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • राहुल गांधी सांसदी जाने के बाद आज पहली बार वायनाड के दौरे पर, बहन प्रियंका भी होंगी साथ

राहुल गांधी सांसदी जाने के बाद आज पहली बार वायनाड के दौरे पर, बहन प्रियंका भी होंगी साथ

नई दिल्ली। संसद की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेगी। बता दें, राहुल गांधी वायनाड में रोड शो के अलावा एक रैली को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में  केरल की वायनाड […]

राहुल गांधी
inkhbar News
  • Last Updated: April 11, 2023 08:35:44 IST

नई दिल्ली। संसद की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेगी। बता दें, राहुल गांधी वायनाड में रोड शो के अलावा एक रैली को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में  केरल की वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे।

2 साल की हुई है सजा

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले पर गुजरात की सूरत कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई थी। बता दें, जनप्रतिनिधि कानून के तहत अगर किसी जनप्रतिनिधि को 2 यो दो साल से अधिक की सजा मिलती है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। इतना ही नहीं सजा खत्म होने के 6 साल बाद तक वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जाता है।

राहुल गांधी की लोकप्रियता बरकरार

हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर ऊपरी अदालत से राहुल गांधी को राहत मिलती है तो ऐसे में राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वायनाड से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर स्पष्टता नहीं है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि वायनाड में राहुल गांधी की लोकप्रियता अब भी बरकरार है। बता दें, राहुल ने इससे पहले आखिरी बार फरवरी महीने में वायनाड का दौरा किया था।