Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • MP Board Result 2023 Live: 10वीं, 12वीं के नतीजे कुछ ही देर में होंगे जारी, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

MP Board Result 2023 Live: 10वीं, 12वीं के नतीजे कुछ ही देर में होंगे जारी, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Board Result) बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कुछ ही देर में जारी करेगा। बता दें, 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार नतीजे घोषित करेंगे। ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट 10 वीं और 12वीं के छात्र अपना रिज्लट ऑफिशियल वेबसाइट https://mpresult.nic.in , https://mpbse.mponline.gov.in या https://mpbse.nic.in  […]

MP Board Result 2023 Live
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2023 12:13:28 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Board Result) बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कुछ ही देर में जारी करेगा। बता दें, 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार नतीजे घोषित करेंगे।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

10 वीं और 12वीं के छात्र अपना रिज्लट ऑफिशियल वेबसाइट https://mpresult.nic.in , https://mpbse.mponline.gov.in या https://mpbse.nic.in  पर जाकर देख सकते हैं।

मार्च में कराया गया आयोजन

बता दें, माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में कराया गया था। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित हुई थी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुई थीं। अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी कर रहा है, जिसके चलते मेधावी विद्यार्थियों को रिजल्ट के घोषणा के अवसर पर नहीं बुलाया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले साल 29 अप्रैल 2022 को रिजल्ट किया था। बीते साल 12वीं की में 72.72% छात्र-छात्राएं और 10वीं में 59.54% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।