Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • DA Hike: फिर बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, महंगाई भत्ते को लेकर सरकार ले सकती है फैसला

DA Hike: फिर बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, महंगाई भत्ते को लेकर सरकार ले सकती है फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। बता दें, वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। इस बार सरकार डीए के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी […]

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी
inkhbar News
  • Last Updated: May 31, 2023 13:56:11 IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। बता दें, वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। इस बार सरकार डीए के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मजबूत इजाफा होगा। फिलहाल केंद्र के कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर का 2.57 फीसदी मिलता है।

1.86 फीसदी बढ़ाने की है सिफारिश

फिलहाल 4200 रुपए ग्रेड पे के कर्मचारी को बेसिक सैलरी के तौर पर 15,500 रुपए मिलता है। इस तरह केंद्रीय कर्मी का फिटमेंट फैक्टर के साथ कुल वेतन 39,835 रुपए होगा। छठे सीपीसी ने फिटमेंट फैक्टर में 1.86 फीसदी इजाफा करने की सिफारिश की थी। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाना चाहिए। अगर सरकार ये मांग मान लेती है तो केंद्रीय सरकार कर्मियों का मौजूदा न्यूनतम वेतन 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपए हो जाएगा।

चार फीसदी किया जा सकता है इजाफा

बता दें, सरकार ने इस साल की पहली तिमाही में डीए और डीआर में चार फीसदी का इजाफा किया था जिससे डीए में 38 फीसदी से 42 फीसदी कर दिया गया था। अब इसमें दूसरी तिमाही के लिए भी चार प्रतिशत का इजाफा किया जाता है तो ये 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।