Shani Margi 2025: शनि जिसे हिंदू पौराणिक कथाओं में शनि के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि की गिनती सबसे शक्तिशाली ग्रहों में होती है। यह सबसे धीमी गती से चलता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में इन्हें वापस एक राशि में आने में करीब 30 साल का समय लग जाता है।शनि में राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की शक्ति है।
शनि इस समय बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं।शनि जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान उनकी स्थिति बदलती रहेगी। आपको बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे।
शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होते ही धन राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। हम आपको चंद्र राशि के आधार पर यह विश्लेषण बता रहे हैं। जानिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मकर राशि के तीसरे भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में धन राजयोग इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू कर सकता है। तीसरे भाव में बैठकर शनि महाराज पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव को देख रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। वहीं संतान की ओर से चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। माहौल खुशनुमा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। ऐसे में खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन सामने आ सकते हैं। आपको व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि के दूसरे भाव में शनि मार्गी होंगे और साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों के लिए धन राजयोग अनुकूल हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक, पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। व्यायाम, योग, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को भी काफी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
मिथुन राशि के नौवें भाव यानी भाग्य भाव में शनि सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपके जीवन में चल रही कोई समस्या या चुनौतियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा पहले किए गए निवेश से अब व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अब धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
‘अगर राज चाहता तो सोनम के साथ…’, राजा रघुवंशी के भाई ने पुलिस से पूछे तीखे सवाल, दे डाली ये चेतावनी