Inkhabar
  • होम
  • धर्मचक्र
  • इस बार कब मनाई जाएगा नाग पंचमी? देखें सावन के त्योहारों की पूरी लिस्ट

इस बार कब मनाई जाएगा नाग पंचमी? देखें सावन के त्योहारों की पूरी लिस्ट

Festivals of Sawan:सावन का महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस महीने को भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ की पूजा और प्रार्थना करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। […]

nag panchami
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 18:30:50 IST

Festivals of Sawan:सावन का महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस महीने को भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ की पूजा और प्रार्थना करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में पड़ने वाले हर व्रत और त्योहार का अपना महत्व होता है। इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं।

साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस महीने में भोलेनाथ की भक्ति से भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। यहां पढ़ें सावन महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

सावन व्रत त्यौहार सूची 2025

  • 11 जुलाई- सावन आरंभ
  • 14 जुलाई- सावन का पहला सोमवार
  • 15 जुलाई- मंगला गौरी व्रत
  • 21 जुलाई- सावन दूसरा सोमवार
  • 22 जुलाई- द्वितीय मंगला गौरी व्रत/सावन प्रदोष व्रत
  • 23 जुलाई- सावन शिवरात्रि
  • 24 जुलाई- हरियाली अमावस्या
  • 27 जुलाई- हरियाली तीज
  • 28 जुलाई- सावन तीसरा सोमवार व्रत/विनायक चतुर्थी
  • 29 जुलाई- नाग पंचमी
  • 29 जुलाई: तीसरा मंगला गौरी व्रत
  • 4 अगस्त: सावन चौथा सोमवार व्रत
  • 5 अगस्त: तीसरा मंगला गौरी व्रत
  • 9 अगस्त: सावन माह समाप्त, रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा
  • सावन सोमवार व्रत

सावन में सोमवार व्रतों का बहुत महत्व है। जो लोग इस महीने से 16 सोमवार का व्रत करना चाहते हैं वे इसे शुरू कर सकते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भक्त सोमवार का व्रत जरूर रखते हैं।

मंगला गौरी व्रत

सावन के महीने में मंगलवार को पड़ने वाले व्रत को मंगला गौरी व्रत के नाम से जाना जाता है। यह व्रत माता गौरी को समर्पित है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं और यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए रखती हैं।

सावन शिवरात्रि

सावन के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। साल 2025 में सावन महीने की शिवरात्रि 23 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन भोलेनाथ को जल चढ़ाया जाता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा समाप्त होती है।

हरियाली तीज

हरियाली तीज का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साल 2025 में हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई को पड़ रहा है।

नाग पंचमी

नाग पंचमी का त्यौहार वर्ष 2025 में 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है। नाग पंचमी सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है।

लिवर की बीमारी से लड़ने के लिए 5 फल

जो अभी तक नहीं कर पाया कोई भारतीय, इंग्लैंड के खिलाफ भारत के इस खिलाड़ी ने बनाया वो रिकॉर्ड, हर तरफ चर्चा