Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अनुपम खेर के साथ नजर आएंगे गुरु, सिंगर की पहली स्क्रिप्ट और अभिनेता की 532वीं

अनुपम खेर के साथ नजर आएंगे गुरु, सिंगर की पहली स्क्रिप्ट और अभिनेता की 532वीं

मुंबई : तेनु सूट सूट करदा.. गुरू रंधावा के इस गाने ने देश में तबाही मचा दी थी। अपनी आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले गुरू रंधावा अब फिल्मों में भी अपना जादू दिखाने आ रहे हैं। अपने बॉलीवुड एंट्री को लेकर गुरु पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म में दिग्गज […]

guru randhava bollywood debue
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2022 22:02:30 IST

मुंबई : तेनु सूट सूट करदा.. गुरू रंधावा के इस गाने ने देश में तबाही मचा दी थी। अपनी आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले गुरू रंधावा अब फिल्मों में भी अपना जादू दिखाने आ रहे हैं। अपने बॉलीवुड एंट्री को लेकर गुरु पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर नजर आए थे। आपको बता दें ये मूवी अनुपम खेर के करियर की 532वीं फिल्म है। अनुपम ने सोशल मीडिया पर अपनी और गुरु की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों एक्टर फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम ने इसके अलावा एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में आप गुरू का हिट गाना ‘हाई रेटेड गबरू’ सुन सकते हैं।

वीडियों शेयर कर दी जानकारी

ये कोई आम पोस्ट नहीं था बल्कि अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर फिल्म की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “मैं अपनी 532वीं स्क्रिप्ट रीड कर रहा हूं जबकि ये उनकी पहली है! खैर ये अलग बात है कि वे पहले से ही एक दिग्गज कलाकार हैं। लेडिज एंड जेंटलमैन पेश करते हैं- गुरु रंधावा द एक्टर! उन्हें आप अपना प्यार और आशीर्वाद देने जरूर आए। जय माता दी”

गुरु का रिएक्शन

गुरू ने भी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा- “मैं इससे अच्छे लॉन्च की उम्मीद नहीं कर सकता था, ये मेरी पहली स्क्रिप्ट है और उनकी 532 वीं।”

अभिनेताओं की करियर की शुरुआत

अनुपम खेर ने 1982 में रिलीज हुई फिल्म आगमन से अपने अभिनय का जादू दिखा कर दर्शकों का दिल जीत था। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं गुरु रंधावा ने 2012 में अपना पहला गाना यूट्यूब पर सेम गर्ल अपलोड किया था। यहीं से उनके करियर ने एक अलग मोड़ लिया। इसके अलावा हाई रेटेड गबरू, हाय तेरे जैसे हिट गाने गाकर गुरु ने लाखों लोगों के दिलों में राज किया।

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि