Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss 16: साजिद को शो से हटाने के लिए स्वाति मालीवाल ने अनुराग ठाकुर को लिखा पत्र, कहा..

Bigg Boss 16: साजिद को शो से हटाने के लिए स्वाति मालीवाल ने अनुराग ठाकुर को लिखा पत्र, कहा..

मुंबई: Bigg Boss-16 को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण है साजिद खान। साजिद खान जैसे ही शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए, लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। ये विरोध इतना बढ़ गया कि अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अनुराग ठाकुर को पत्र […]

sajid khan controversy
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2022 16:18:59 IST

मुंबई: Bigg Boss-16 को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण है साजिद खान। साजिद खान जैसे ही शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए, लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। ये विरोध इतना बढ़ गया कि अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अनुराग ठाकुर को पत्र तक लिख डाला। दरअसल शो में साजिद खान की एंट्री को लेकर सवाल उठाएं जा रहे हैं, जिसे लेकर स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद को शो से हटाने की मांग की है।

खेल मंत्री से किया आग्रह

इस बात की जानकारी स्वाति मालीवाल ने खेल मंत्री को पत्र लिखकर अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर कर दी है। इस ट्वीट में वो साजिद खान की एंट्री का विरोध करते हुए लिखते हैं, साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने #MeeToo कैंपेन के दौरान यौन शोषण के इल्जाम लगाए थे। ये सभी शिकायतें साजिद की घिनौनी मानसिकता की और इशारा करती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाया गया है जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिख कर साजिद खान को शो से हटाने का आग्रह किया है।

इसलिए हो रहा है विरोध

साजिद को लेकर ये विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि साल 2018 में #Metoo मूवमेंट में उनका नाम एक या दो नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों द्वारा उठाया गया था। साजिद खान के शो में आने से सोशल मीडिया यूज़र्स एक बार फिर भड़क गए है। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि किसी मूवमेंट में आरोपी करार कर दिए आगे इंसान को किसी शो में कैसे जगह मिल सकती है। बिग बॉस वाले भला साजिद खान के करियर को एक और मौका क्यों दे रहे हैं? इसी कड़ी में एक बार फिर ट्विटर पर #Metoo ट्रेंड करने लगा है।

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

Adipurush: अभी भी अपनी गलती सुधार सकते हैं मेकर्स, बशर्ते..