Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Christmas 2017: दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका सिंह, लोपा मुद्रा समेत इन टीवी स्टार्स ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस

Christmas 2017: दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका सिंह, लोपा मुद्रा समेत इन टीवी स्टार्स ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस

बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के सितारों ने भी खूब धूमधाम से क्रिसमस 2017 मनाया. दिव्यांका त्रिपाठी, लोपा मुद्रा, गौरव और दीपिका सिंह ने अपना क्रिसमस स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया. वहीं कॉमेडी स्टार भारती सिंह अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए दुबई के लिए गये हुए हैं. वहीं दोनों ने क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया.

Christmas 2017
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2017 17:33:17 IST

मुंबई. क्रिसमस पार्टी की धूम सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टीवी के सितारों के बीच भी खूब है. बॉलीवुड सेलेब्स जहां विदेश में क्रिसमस पार्टी करते नजर आए वहीं टीवी स्टार्स ने भी जमकर क्रिसमस पार्टी की. क्रिसमस पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी और पति विवेक दहिया ने क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया तो उतरन सीरियल के मिस्टर राठौड़ यानि गौरव ने भी क्रिसमस ट्री के साथ फोटो शेयर की. लाफ्टर चैलेंज की स्टार भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ दुबई में हनीमून मना रही हैं. वहां दोनों ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट किया. मम्मी बनने के बाद दीया और बाती हम की संध्या यानि दीपिका सिंह का यह पहला क्रिसमस है. इस तस्वीर में वह क्रिसमस ट्री को सजाते हुए दिख रही हैं. दीपिका सिंह को अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी.

टीवी स्टार की जमकर हुई क्रिसमस पार्टी में उनके घर वाले भी शरीक हुए. ये है मोहब्बते की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आजकल खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. क्रिसमस पार्टी के लिये भी दिव्यांका ने शायद खूब तैयारियां की हुई थीं. दिव्यांका त्रिपाठी का ये पहला क्रिसमस है जिसे उन्होंने अपनी ननद और पति के साथ सिलेब्रट किया. वहीं कॉमेडी स्टार भारती सिंह अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए दुबई के लिए गये हुए हैं. वहीं दोनों ने क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया. पार्टी के जश्न में तो बिग बॉस 10 की स्टार और खतरों के खिलाड़ी में कमाल दिखाने वाली लोपा मुद्रा भी अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी करते हुए स्पॉट की गयीं.

https://www.instagram.com/p/BdF9EFJA3yA/?hl=en&taken-by=mrgravitas

https://www.instagram.com/p/BdGIpW4Bvag/?hl=en&taken-by=deepikasingh150

https://www.instagram.com/p/BdHBc7-lghn/?hl=en&taken-by=bharti.laughterqueen

https://www.instagram.com/p/BdHMOivHJH-/?hl=en&taken-by=divyankatripathidahiya

https://www.instagram.com/p/BdHZ40Ihcpa/?hl=en&taken-by=sanayairani

Christmas 2017: करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने की जमकर मस्ती

क्रिसमस के मौके पर बेटी इनाया नौमी की ये खूबसूरत फोटो शेयर कर कुणाल खेमू ने फैंस को दिया सरप्राइज़

 

Tags