Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Christmas 2017: करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने की जमकर मस्ती

Christmas 2017: करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने की जमकर मस्ती

करण जौहर के क्रिसमस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की. रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन भी इस पार्टी में पहुंचीं. पार्टी में सभी सेलेब्स ने काफी एन्जॉय किया. करण जौहर की सबसे चहेती आलिया भट्ट भी पार्टी में मौजूद थी. करण जौहर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा खान, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धुपिया, अमृता अरोड़ा, बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ मौजूद हुए थे.

करण जौहर की क्रिसमस पार्टी
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2017 16:34:48 IST

मुंबई. करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारें पहुचें. रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन को एक साथ देखा गया. वही करण जौहर की सबसे चहती आलिया भट्ट भी पार्टी में मौजूद थीं. करण जौहर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, अमृता अरोड़ा, बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ मौजूद हुए. वहीं एश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से पार्टी में चार चांद लगाए. बॉलीवुड की सभी सितारों ने क्रिसमस पार्टी में जमकर एन्जॉय किया. क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी को लेकर बॉलीवुड स्टार सबसे आगे रहते है. बॉलीवुड स्टार क्रिसमस और न्यू ईयर पर ग्रैंड पार्टी करते है. पार्टी करने में सबसे पहला नाम करण जौहर, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा खान का आता है. करण जौहर के क्रिसमस पार्टी पर बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर मस्ती की है.

बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारें क्रिसमस पार्टी को सेलिब्रेट अपने अनोखे स्टाइल से कर रहे है. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ कैपटाउन में क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट कर रहे है. वहीं बॉलीवुड की सबसे हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों लंदन में क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट कर रही है. वहीं वरुण धवन ने अपना क्रिसमस गरीब बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया. वरुण धवन अनाथ बच्चों के लिए बने सैंटा. वरुण ने अनाथ बच्चों को गिफ्ट देकर उनके साथ अपना क्रिसमस मनाया है.

गौरतलब है कि पूरा साल काम में बिजी बॉलीवुड स्टार अपना किमती समय निकाल कर क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में पहुंचते हैं. इन दिनों बॉलीवुड स्टार टाइम निकालकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर और क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करते है. तो वहीं कुछ स्टार इन दिनों गरीब लोगों की मदद कर अपना न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/BdGXor-DWU1/?hl=en&taken-by=amuaroraofficial

https://www.instagram.com/p/BdHoZD3FDyq/?hl=en&taken-by=aishwaryaarai

 

https://www.instagram.com/p/BdH1iSqF92u/?hl=en&tagged=aliabhatt

 

 

ये भी पढ़े

इलियाना डिक्रूज ने रचाई शादी ! फोटो शेयर कर बॉयफ्रेंड ऐंड्र्यू नीबोन को बताया पति

गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार के घर बेटे ने लिया जन्म, सोशल मीडिया पर नाम के साथ सुनाई खुशखबरी

 

Tags