Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दुर्गा पूजा में मास्क लगाकर पहुंची जया बच्चन, काजोल ने उतारा और कहा..

दुर्गा पूजा में मास्क लगाकर पहुंची जया बच्चन, काजोल ने उतारा और कहा..

मुंबई: नवरात्र हिन्दुओं का विशेष पर्व है, इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। काजोल और उनका परिवार भी हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होते है और हर बार की तरह इस बार भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इनमें से एक […]

durga puja
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2022 22:43:28 IST

मुंबई: नवरात्र हिन्दुओं का विशेष पर्व है, इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। काजोल और उनका परिवार भी हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होते है और हर बार की तरह इस बार भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इनमें से एक क्लिप में काजोल, जया बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।जया बच्चन पंडाल में मास्क लगाकर शामिल हुई तो काजोल ने उनका मास्क हटा दिया। जया बच्चन और काजोल पैपराजी को पोज दिए। जय बच्चन, काजोल के साथ हंसती-खिलखिलाती नजर आई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है। लोग इसे देख हंस रहे हैं।

काजोल ने हटवाया मास्क

अक्सर देखा जाता है कि जया बच्चन फोटोग्राफर्स को देख नाराज हो जाती हैं। वह हमेशा तस्वीरें देने से बचती हुई नजर आती हैं। अब दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसमें काजोल जया बच्चन से कह रही हैं, मास्क तो हटाना पड़ेगा चाहे जो भी हो। मजेदार बात है कि जया न सिर्फ काजोल के कहने से मास्क हटाती हैं बल्कि पैपराजी के सामने पोज भी दिए।

शामिल हुए ये सेलेब्स

देश में नवरात्रि की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। वहीं तनीषा, तनुजा, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी दुर्गा पूजा में मौजूद थे। जया बच्चन उनके साथ हंसी-मजाक करती हुई नजर आई। वीडियो को देखकर लोग काजोल और जया बच्चन की बॉन्डिंग को खूब पसंद को रहे हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि पहली बार जया बच्चन को मीडिया के सामने हंसते देखा। फैंस को जया का ये अंदाज बेहद पसंद आया।

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि