Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy Birthday MS Dhoni : इंग्लैंड में मनाया बर्थडे, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

Happy Birthday MS Dhoni : इंग्लैंड में मनाया बर्थडे, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली: अपने शांत और चतुर दिमाग से महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब में जीत हासिल की हैं। माही की गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में होती है। वह चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए लोकप्रिय हैं। आज के ही […]

ms dhoni
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2022 21:14:43 IST

नई दिल्ली: अपने शांत और चतुर दिमाग से महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब में जीत हासिल की हैं। माही की गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में होती है। वह चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए लोकप्रिय हैं। आज के ही दिन यानी 7 जुलाई को 41 साल के हो गए हैं। इस बर्थडे का जश्न उन्होंने इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज में मना रहे हैं। धोनी ने मंद मुस्कान के साथ विदेश में केक कट किया।

अभी कुछ दिनों पहले धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह थी। दोनों की शादी को 12 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड गया हुआ है। यहीं दोनों ने मैरिज एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की और अब धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया।

साक्षी ने किया वीडियो शेयर

धोनी के इस बर्थडे के जश्न का वीडियो साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी हैं। पंत इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है। अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना बाकी है।

वीडियो में धोनी चमकीली जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। हर तरफ लाइटिंग है। धोनी पहले मोमबत्ती बुझाते हैं और उसके बाद दोनों हाथों से चाकू पकड़कर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक भी चल रहा है।

सफल कप्तान धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दिमाग और कड़ी मेहनत से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 110 वनडे, 27 टेस्ट और 41 टी20 जैसे मैच में जीत हासिल की। धोनी को डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए भी जाना जाता है। अगर आखिरी ओवर में भारत को जीतने के लिए 15 रन चाहिए और क्रीज पर धोनी हैं, तो दबाव धोनी पर नहीं, बल्कि गेंदबाज पर होता था। धोनी का मैदान में निडरता से खेलना टीम को काफी प्रेरित करता है।

 

 

अपनी अदाओं से शहनाज ने पंजाब ही नहीं पूरा सोशल मीडिया हिला डाला

आलिया की प्रेग्नेंसी सुन रो पड़े थे करण, वीडियो हुआ वायरल