Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘Chello Show’ के बाल अभिनेता का हुआ निधन, बेटे के जाने से टूट गया परिवार

‘Chello Show’ के बाल अभिनेता का हुआ निधन, बेटे के जाने से टूट गया परिवार

मुंबई: सिनेमा जगत से दुखभरी खबर सामने आई है। गुजराती फिल्म छेलो शो के खूब चर्चे थे। जहां फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा जा रहा है, वहीं इसी बीच फिल्म में मौजूद एक शख्स का निधन हो गया है। दरअसल, ऑस्कर 2023 में एंट्री करने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ के बाल अभिनेता राहुल […]

last film show
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2022 16:17:30 IST

मुंबई: सिनेमा जगत से दुखभरी खबर सामने आई है। गुजराती फिल्म छेलो शो के खूब चर्चे थे। जहां फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा जा रहा है, वहीं इसी बीच फिल्म में मौजूद एक शख्स का निधन हो गया है। दरअसल, ऑस्कर 2023 में एंट्री करने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ के बाल अभिनेता राहुल कोली का निधन हो गया है। अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे। बाल अभिनेता की उम्र केवल 15 साल थी। उनके परिवार को उनकी इस बीमारी के बारे में ‘छेलो शो’ की शूटिंग के कुछ देर बाद पता चला। अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके निधन की खबर ने सबको चौंका दिया है।

परिवार को लगा सदमा

राहुल के पिता ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘रविवार, 2 अक्टूबर को, उन्होंने नाश्ता किया, उसके बाद उन्हें बार-बार बुखार चढ़ रहा था। फिर उन्हें तीन बार खून की उल्टी भी आई और इसके बाद वो हम सबको छोड़ कर चले गए। उनके निधन से हमारा परिवार टूट गया है। लेकिन हम उनकी फिल्म ‘छेलो शो’ 14 अक्टूबर को जुरूर देखेंगे। जानकारी के लिए बता दें, फिल्म का इंग्लिश टाइटल “लास्ट फिल्म शो” है। पान नलिन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

तीन दिन बाद होनी थी फिल्म रिलीज

राहुल के परिवार ने उनके लिए प्रेयर मीट रखी थी। ये प्रेयर मीट सोमवार यानी 10 अक्टूबर को जामनगर के पास उनके गांव हापा में रखी गई थी छेलो शो में राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और फिल्म फेस्टिवल में उनके काम की जमकर सरहाना भी हुई थी। फिल्म में भाविन रबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल और परेश मेहता ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। पिछले साल जून में ‘ट्रिबेका फिल्म महोत्सव’ में इसका वर्ल्ड प्रीमियर ‘उद्घाटन फिल्म’ के रूप में हुआ था। यह फिल्म नलिन की यादों पर बेस्ड है, जिन्हें गुजरात के ग्रामीण इलाकों में बचपन में ही फ़िल्में देखना बेहद पसंद था। इस फिल्म ने प्रीमियर के दौरान कई पुरस्कार अपने नाम किये हैं। फिल्म को स्पेन में 66वें ‘वलाडोलिड फिल्म महोत्सव’ में ‘गोल्डन स्पाइक’ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद