Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • फिर जीता कार्तिक आर्यन ने फैंस का दिल, अश्विनी यार्डी के जन्मदिन पर हुए शामिल

फिर जीता कार्तिक आर्यन ने फैंस का दिल, अश्विनी यार्डी के जन्मदिन पर हुए शामिल

मुंबई: Kartik Aaryan Viral Video: कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के ए लिस्ट अभिनेताओं में से एक हैं. इस साल रिलीज़ हुई उनकी फिल्म भूलभुलैया 2 साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। कार्तिक का स्ट्रगल और लोगों के बीच उनके लिए प्यार भी समय-समय पर जग जाहिर होता रहता है। अभिनेता […]

kartik aryan
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2022 22:16:47 IST

मुंबई: Kartik Aaryan Viral Video: कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के ए लिस्ट अभिनेताओं में से एक हैं. इस साल रिलीज़ हुई उनकी फिल्म भूलभुलैया 2 साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। कार्तिक का स्ट्रगल और लोगों के बीच उनके लिए प्यार भी समय-समय पर जग जाहिर होता रहता है। अभिनेता भी अपने फैंस को प्यार देने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन फिर से अपने चाहने वालों का दिल जीत रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का अंदाज और स्टाइल फैंस को बेहद पसंद आता है। कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस के साथ मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन बीती रात अपने दोस्त अश्विनी यार्डी के जन्मदिन पर शामिल हुए थे, उस दौरान उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। वहीं कार्तिक अपने फैंस के साथ मुलकात करते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आशिकी 3 में दिखेंगे अभिनेता

‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के हाथ कई फ़िल्में लगी हैं। अब हाल ही में कार्तिक ने ‘आशिकी 3’ के लिए अनुराग बसु संग हाथ मिलाया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी-3 का ऐलान किया। जिसके बाद से ही उनकी लीडिंग लेडी को लेकर खबरे सुर्खियां बटोर रही हैं।

वर्कफ्रंट

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा कार्तिक जल्द ही ‘फ्रेडी’ और ‘सत्यनारायण की कथा’ में भी दिखेंगे। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ थी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं।

 

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद