Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Main Atal Hoon Trailer Out: ‘मैं अटल हूं का ट्रेलर हुआ हुआ रिलीज, जानें पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा

Main Atal Hoon Trailer Out: ‘मैं अटल हूं का ट्रेलर हुआ हुआ रिलीज, जानें पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार पंकज त्रिपाठी(Main Atal Hoon Trailer Out) की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जानकारी दे दें कि आज मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, […]

Main Atal Hoon Trailer Ou
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2023 22:19:22 IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार पंकज त्रिपाठी(Main Atal Hoon Trailer Out) की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जानकारी दे दें कि आज मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता विनोद भानुशाली और निर्माता संदीप सिंह की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। ‘मैं अटल हूं’ फिल्म 19 जनवरी, 2023 को‌ देशभर के सिनेमाघरों में आएगी।

पंकज ने ट्रेलर पर क्या कहा?

पंकज ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था। क्योंकि वे अटल जी का रोल निभाते वक्त मिमिक्री नहीं करना चाहते थे और उनके व्यक्तित्व की नकल नहीं करना चाहते थे। पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि निर्माता संदीप सिंह ने आईपैड में वीएफएक्स के जरिए उनकी ही एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें वो अटल(Atal Bihari Vajpayee) जी जैसे लग रहे थे।

‘किरदार के लिए काफी कुछ पढ़ा’

बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अपनी ही तस्वीर को देखकर वो चौंक गए थे और फिर मजाक में कहा कि जैसे ही उन्हें चेक दिया गया, उन्होंने फिल्म(Main Atal Hoon Trailer Out) की शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इस किरदार के लिए उन्होंने अटल जी से जुड़ी तमाम मौजूद साहित्य और कविताएं पढ़ीं और सभी भाषणों के वीडियोज भी देखे। बता दें कि पहले से ही उन्होंने अटल जी के बारे में काफी कुछ पढ़ रखा था। हालांकि फिल्म के लिए उन्होंने और भी चीजें पढ़ीं और देखीं ताकि वे उनके व्यक्तित्व और जीवन को और बेहतर ढंग से समझ सकें।

यह भी पढ़े: Manish Kashyap Bail: मनीष कश्यप को मिली बेल, जल्द होगी रिहाई