Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Mangal Dhillon Passed Away : अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Mangal Dhillon Passed Away : अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Mangal Dhillon Passed Away नई दिल्ली : फिल्म और टीवी सीरियल्स के फेमस अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। अभिनेता कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. उनका पंजाब के लुधियाना के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अभिनेता की हालत काफी दिनों से गंभीर चल रही थी। […]

Mangal Dhillon Death
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2023 13:04:06 IST

Mangal Dhillon Passed Away

नई दिल्ली : फिल्म और टीवी सीरियल्स के फेमस अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। अभिनेता कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. उनका पंजाब के लुधियाना के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अभिनेता की हालत काफी दिनों से गंभीर चल रही थी। इलाज के दौरान रविवार यानी आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की जानकारी दी है।

टीवी सीरियल्स में भी नजर आए

एक्टर मंगल ढिल्लों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में से एक थे। इसके अलावा वे बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके थे. उन्होंने अपने एक्टिंग से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। साल 1988 में फिल्म खून भरी मांग में वे कमियों रोल में नजर आए थे। इसके बाद वह मनोरंजन की दुनिया में काफी एक्टिव रहे।

पंजाब में हुआ था जन्म

मंगल ढिल्लों ने एक्टिंग के अलावा भी कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था। मंगल ढिल्लों का जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा पंजाब में ही हासिल की थी। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए थे। हालांकि, अभिनेता मंगल ढिल्लों वापिस पंजाब आए और फिर यहीं से स्नातक किया। अभिनेता ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद थिएटर ज्वाइन कर लिया था। साल 1986 में उन्हें पहला सीरियल कथा सागर मिला था. उसके बाद फेमस शो बुनियाद से उन्हें घर-घर में एक नई पहचान मिली थी।

इन फिल्मों में आए नजर

मंगल ढिल्लों ने अपने करियर में किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे सीरियल्स में काम किए थे। उसके बाद उन्हें फिल्मों के लिए भी रोल मिलने लगे थे। खून भरी मांग के बाद वह जख्मी औरत, दयावान, आजाद देश के गुलाम, प्यार का देवता, अकेला, दिल तेरा आशिक, दलाल, विश्वात्मा, निशाना जैसी फिल्मों भी नजर आए थे। बता दें, अभिनेता ने अपने फ़िल्मी सफर नकारात्मक ही रोल किए थे। बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म तूफ़ान सिंह में दिखे थे। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज़ हुई थी।

यह भी पढ़े : 

Mango For Weight Loss : आम खाकर भी वजन कम कर सकते हैं, क्या है खाने का सही तरीका

नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया को मिला नया प्यार, यूजर्स ने किया ट्रोल